गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। प्रदेश सरकार के सभी विभागों द्वारा गणतन्त्र दिवस पर झण्डा रोहण किया जाता है, जिसमें विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होती है। झण्डा रोहण के बाद सामूहिक रूप से खड़े होकर राष्ट्रगान होता है। विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भारत के अमर सपूतों को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किये जाते हैं। देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए जाते हैं। विभागाध्यक्ष द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतन्त्र दिवस के अवसर संदेश देकर कार्यक्रम का समापन किया जाता है और मिष्ठान वितरण किया जाता है।
प्रत्येक वर्ष उक्त कार्यक्रम की पुनरावृत्ति होने के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रूचि खत्म होती दिख रही थी। झण्डारोहण एवं राष्ट्रगान में सम्मिलित होने के पश्चात वह अपने घर जाने वापस जाने की सोचने लगते थे। अत: राष्ट्रीय पर्व में अधिकारियों और कर्मचारियों के रूचि लेने एवं इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के उद्देश्य से निदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं, उत्तर प्रदेश, सर्वोदयनगर, कानपुर द्वारा कौशल उत्सव को गणतन्त्र दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित करने का विचार किया।
दिनांक 26 जनवरी, 2020 को कौशल उत्सव-02 का आयोजन सर्वोदयनगर स्थित लघु प्रांगण में किया गया। निदेशालय के साथ-साथ चिकित्सालय सर्वोदयनगर, कानपुर भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साह चरम पर था। प्रत्येक वर्ष की भॉंति झण्डा रोहण और राष्ट्रगान हुआ। कविताएं, देशभक्ति गीत हुए इसके उपरान्त कौशल उत्सव के अन्तर्गत प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को ट्राफी तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी अधिकारियोंं एवं कर्मचारियों को निदेशक प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
No comments:
Post a Comment