Tuesday, 25 January 2022

कौशल उत्‍सव-04

दिनांक 26 जनवरी, 2022 को गणतन्‍त्र दिवस मनाया जाना था, जिसमें कौशल उत्‍सव-04 के माध्‍यम से प्रतियोगिताएं होनी थी। किसी अच्‍छे कार्य की शुरूआत हो और लोग आपके साथ आते जांए तो लगने लगता है कि आप अकेले नहीं हैं। लोग मार्गदर्शन देने लगते हैं। रास्‍ते अपने आप बनने लगते हैं। 

प्रतिवर्ष दो राष्‍ट्रीय पर्व होने के कारण झण्‍डारोहण के उपरान्‍त सभी अधिकारी/कर्मचारी निदेशालय गेट के सामने वाले पार्क में बैठते थे। लेकिन माह अगस्‍त में बारिस होने एवं जनवरी में ओस गिरने के कारण पार्क की घास गीली हो जाती थी। पार्क की सुन्‍दरता चिकित्‍सालय सर्वोदयनगर में आने वाले बीमांकितों के परिजनों को अपनी ओर आकर्षित करती थी। इसलिए वे निदेशालय के सामने बने पार्क में अपने साथ लाये चादर अथवा चटाई बिछाकर बैठ जाते थे। परन्‍तु जिनके पास चादर अथवा चटाई आदि की व्‍यवस्‍था नहीं होती थी। वह बैठने के लिए बैठने के लिए समुचित स्‍थान ढूंढते रहते थे। इन सभी कारणों के देखते हुए पार्स सीमेंट की बनी बेंच लगवाई गयी। इससे पार्स का सौंदर्य और बढ़ गया। अब बीमांकितों एवं उनके परिवार के लोगों के साथ-साथ चिकित्‍सालय में भर्ती मरीज भी पार्क के सौंदर्य का आनन्‍द लेने लगे। 



कौशल उत्‍सव-06

कहा जाता है कि जब हम किसी कर्मयुद्य पर हों तो उस समय रूकना नहीं चाहिए। दिनांक 15 अगस्‍त, 2023 को स्‍वतन्‍त्रता दिवस आने वाला था। पूर्व की भॉ...